Wednesday 30 September 2015

जाने महिलाएं घर बैठे कैसे पैसा कमा सकती है - How women can earn money from home

दोस्तों नाम रोहित सिंह है, आज हमारा भारत देश दिन बर दिन तरक्की कर रहा है इसका एक मुख्य कारण महिलाओ का शिक्षित होना भी है। पिछले कुछ समय से हमारे देशमें महिलाओ की शिक्षा पर ध्यान दिया गया है इसी का परिणाम है की आज हमारे देश की महिलाएं उच्चे पदो पर विराजमान है देश का नाम रोशन कर रही है।

पर दूसरी तरफ एक सच ये भी है की पढ़ी लिखी महिलाएं सामाजिक बंधनो के कारण विवाह के बाद कोई काम नही कर पाती और परिवारिक जिम्मेदारियों में फंस कर रह जाती है जिस से उन्हें
ऐसा लगता है की वो अपनी ग्रहण की हुई शिक्षा का इस्तेमाल नही कर पा रही है और उनकी सारी मेहनत व्यर्थ चली गई है। फिर भी अधिकतर महिलाएं पढ़ी लिखी होने के कारण पैसा कमाने के लिए online job की तरफ रुख करती है। इसलिए महिलाओ को google पर online job के लिए search करते हुए देखा जा सकता है। पर online job ढूंढ़ना भी कोई आसान काम नही है जिसका फायदा कई लोग उठाते है और महिलाओ को ठगी का शिकार होना पड़ता है।

इसलिए आज आपको घर बैठे online income करने के दो बेहतरीन तरीके बता रहा हु जिस से महिलाएं घर बैठे इनकम भी कर सकती है और अपनी knowledge को दूसरो में भी बाँट सकती है। आप blog और youtube से घर बैठे अच्छी इनकम कर सकते है पर कैसे ? इसके लिए आप आगे ध्यान से पढ़े।

1, लिखना (Writing ): अधिकतर महिलाओ को लिखने का बहुत शोक होता है और वे अपने पास एक dairy रखती है जिसमे वो शेर, कविताये (Poem), कहानिया (Stories) लिखती है। इसलिए अगर आप अपने इस शोक से पैसा कमाना चाहती है तो आज ही अपना blog बना डाले और अपने लिखने के शोक से पैसा कमाइए। अब तो आप हिंदी में blog लिख सकती है क्युकी google adsence ने हिंदी blog को advertisement दिखाने के लिए approve कर दिया है।

2, कुकिंग (Cooking): भगवान ने खाना बनाने का गुण सभी औरतो को दिया है। मर्द चाहे जितना मर्ज़ी अच्छा खाना बना ले पर वो कभी औरतो की बराबरी नही कर सकते। इसलिए अगर आप अच्छी कुक है तो आप घर में ही cooking class शुरू कर सकती है अगर नही तो आप कुकिंग की video बना कर youtube पर upload कर सकती है और पैसा कमा सकती है। जितने भी views आपकी वीडियो को मिलेंगे उसके आधार पर आपको google से इनकम मिलेगी और आप चाहे तो अच्छी अच्छी dish की recipe अपने blog पर भी डाल सकती है।

3, सिलाई (Stitching): अगर आपको कपड़ो की सिलाई का शोक है तो भी आप अच्छा पैसा कमा सकती है आप चाहे आस पड़ोस की औरतो के कपडे सिलाई करके कुछ income कर सकती है और चाहे तो कपड़ो को कैसे सिला जाता है इसकी अलग अलग वीडियो बना कर youtube पर upload करके भी income कर सकती है।

4, ट्यूशन : अगर आपकी किसी subject पर अच्छी पकड़ है तो आप अपने आस पास के बच्चो को भी ट्यूशन  पढ़ा कर पैसा कमा सकती है और चाहे तो उस subject के tutorial videos बना कर youtube पर upload कर सकती है या फिर अपने blog पर भी लिख सकती है। यकीन मानिये आज कल बच्चे अपनी प्रॉब्लम के सलूशन के लिए सीधा गूगल चाचा के पास जाना पसंद करते है और ऐसे आप पैसा भी कमा सकते है और शायद क्या पता आपको अच्छे स्टूडेंट्स भी मिल जाए जो आपके पास पढ़ना चाहते हो।

5,  पेंटिंग और Art Craft : अगर आपको पेंटिंग, sketching या art craft का शौंक है तो भी आप पैसा कमा सकते है। आप अपनी पेंटिंग बनाने की skills को कैमरे में रिकॉर्ड करके youtube पर डाल सकते है। आज दुनिया में बहुत सारे आर्टिस्ट इसी तरह अपनी videos बना कर youtube पर upload करके पैसा कमा रहे है।

6, योग (Yoga) : यदि आप योग जानती है तो भी आप अपनी videos बना कर youtube पर upload कर सकती है। इससे आप खुद भी स्वस्थ रह सकती है और पैसा भी कमा सकती है। अपने कई बार देखा होगा की बड़ी बड़ी बॉलीवुड actresses भी अपनी योग CD बाजार में उतारती है और internet पर भी उनकी video मिल जाती है जो की कमाई का जरिया है।

7, नृत्य (Dance): अगर आप एक अच्छी dancer है तो आप अपनी एक डांस academy भी खोल सकती है और चाहे तो अपने dance के tutorial videos youtube पर upload कर सकती है। पीछे अपने सुना होगा की माधुरी दीक्षित ने एक app लांच किया है जो की online डांस academy है जिस से कोई भी free में app download करके dance सीख सकता है। पर शायद आप ये नही जानती की free dance सिखाने के बाद भी वो लोग कितना पैसा कमा रहे है। 

8, Android Apps : आज कल हर कोई स्मार्ट फ़ोन इस्तेमाल करता है और आज हर स्मार्ट फ़ोन user अपने फ़ोन पर apps डाउनलोड करता है। अगर आपके पास कंप्यूटर की थोड़ी knowledge है तो आप भी mobile application बना कर पैसा कमा सकती है। आज दुनिया में बहुत लोग इसी काम को अपना पेशा बना चुके है। मैंने पहले भी अपने ब्लॉग पर एक artical लिखा था (कैसे बनाए Android Apps और कैसे कमाए पैसा) जिसे आप पढ़ सकते है।

ऊपर लिखे ये बस कुछ चंद काम है पर महिलाएं इनके इलावा भी कई कामो में निपुण होती है अगर आप भी कुछ ऐसे ही कामो में निपुण है तो बस अपने हुनर को दुनिया के सामने पेश कीजये और अपना blog या youtube channal बना कर पैसा कमाइए। अगर आप अभी भी सोच रही है की ये सब मैं नही कर सकती मुझे इतनी technical knowledge नही है तो मैं आपको बता दू आप बिलकुल गलत  सोच रही है। आप एक बार शुरू तो करे फिर भी आपको कोई परेशानी आए तो आप खुद youtube और google पर सर्च करके जान सकती है की bolg और youtube channel कैसे बनता है। आप youtube पर खुद देख सकती है की दुनिया में कितने ही लोग है जो तकनिकी जानकारी नही रखते फिर भी youtube और blog से पैसा कमा रहे है।  


No comments:

Post a Comment